Search This Blog

Thursday, August 22, 2013

सरकार ऐसा नहीं मानती

सुना फ़ाइलें गायब हो गईं?
-आपको सरकार का धन्यवाद करना चाहिए
-जी?
-सरकार ने आपके मौलिक अधिकार की रक्षा की है।आप सुन सकते हैं।
-मगर फ़ाइलों का क्या?
-आप सही या गलत कुछ भी सुन सकते हैं। सरकार को धन्यवाद कहिये।
-मतलब आप कहना चाहते हैं कि मैंने ग़लत सुना है?
-मैं सिर्फ ये कह रहा हूँ कि सरकार ऐसा नहीं मानती।
-मगर सीबीआई ने तो मान लिया है?
-सीबीआई सरकार नहीं है।
-हाँ! मगर सरकार का अंग तो है ही?
-सीबीआई सरकार नहीं है।
-मंत्री जी ने भी माना है!
-मंत्री जी सरकार नहीं हैं।
-क्या?
-मंत्री जी सरकार नहीं हैं।
-तो सरकार कौन है?
-लोकतंत्र में सिर्फ जनता ही सरकार है।
-मैंने जनता को भी ऐसा कहते सुना है!
-लोकतंत्र है। वो विपक्ष की जनता होगी।
-आप ऐसा दावा कैसे कर सकते हैं?
-मैं कहाँ दावा कर रहा हूँ? दावा तो आप कर रहे हैं। मैं तो सिर्फ ये कह रहा हूँ कि सरकार ऐसा नहीं मानती!

4 comments: